आप के साथ उनके 4 विधायकों को कोर्ट से लगा झटका

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के साथ-साथ उनके 4 विधायकों को दिल्ली हाईकोर्ट ने झटका देते हुए उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। भाजपा नेता विनोद कुमार बिन्नी द्वारा कोर्ट में दायर मानहानि की याचिका का जवाब देरी से दाखिल कराने पर कोर्ट ने आप और उनके विधायकों को जुर्माना भरने की सजा सुनाई।

delhi high court

आप विधायक मनोज कुमार, राजू धिंगान, अलका लांबा और वंदना कुमारी पर ये जुर्माना लगाया गया है। आपको बता दें कि ये मामला कौन है जिसके खिलाफ बिन्नी ने आप नेताओं पर मानहानि का मुकदमा ठोका था। दरअसल चुनाव के दौरान आप विधायक अलका लांबा ने बिन्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनपर आरोप लगाया था कि फेसबुक पर बिन्नी ने उन पर अपने घर में सेक्स रैकट चलाने का आरोप लगाया था। एफआईआर में लांबा ने बिन्नी के अलावा 37 अन्य के खिलाफ भी शिकायत की थी।

जिसके बाद बिन्नी ने सफाई देते हुए कहा था कि किसी ने उनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अलका लांबा के खिलाफ गलत प्रचार किया। उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत भी की थी। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और लांबा ने भी बिना आधार के उन पर मुकदमा दर्ज करवाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। जिसके बाद बिन्नी ने उनपर मानहानि का मुकदमा ठोक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+