केजरीवाल पर इंक फेंकने वाली भावना को 14 दिन की जेल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर इंक फेंकने वाली भावना को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। कोर्ट ने भावना की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

भावना ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल सरकार पर फर्जी सीएनजी स्टीकर बांटने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वह गोपाल राय से इस बाबत मिलने का समय मांग रही थी लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया।
भावना ने रविवार को केजरीवाल पर एक कार्यक्रम के दौरान इंक फेंका था, जिसके बाद आप ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भावना ने यह कृत्य केंद्र सरकार के इशारे पर किया है।
आप नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल की हत्या करने की साजिश रची जा रही है और इसके लिए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को निलंबित किया जाना चाहिए। वहीं भाजपा ने इसे केजरीवाल का एक और ड्रामा करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications