आजम खान की बिगड़ी तबीयत, रात 3 बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कराया गया भर्ती

दिल्ली, 29 मई: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, आजम खान हाल ही में सीतापुर जेल से बाहर निकले हैं। आजम खान को सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Recommended Video

    Azam Khan की तबीयत बिगड़ी, Delhi के Ganga Ram Hospital में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    Azam Khan admitted to Delhi Sir Ganga Ram Hospital

    आजम खान की शनिवार देर रात अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें दिल्ली लाया गया। रात करीब 3 बजे आजम खान को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। आजम खान के बेटे और स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खान अपने पिता को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    सपा विधायक आजम खान 27 महीनों तक सीतापुर जेल में बंद रहे थे। बीजेपी सरकार के दौरान आजम पर 90 केस किए गए हैं। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत मिलने पर वह सीतापुर जेल से बाहर आए थे। बताया जा रहा है कि आजम खान कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+