केजरीवाल की वादाखिलाफी से ऑटो यूनियन नाराज, छोड़ा 'आप' का साथ

ऑटो यूनियन ने आप के इस वादाखिलाफी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि पार्टी अपने वायदों को भूल गई। ऑटो यूनियन ने कहा कि 49 दिन के कार्यकाल में केजरीवाल ने ऑटो चालकों की बेहतरी के लिए एक भी निर्णय नहीं लिया।
पार्टी ने फाइनेंस माफिया पर लगाम लगाने, किराये का ढांचा सुधारने, वाहनों को जबरन सीज किए जाने के खिलाफ कार्रवाई समेत दिल्ली एनसीआर में 5,500 नए परमिट जारी करने का वायदा किया था, लेकिन उन्होंने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल सरकार के वादाखिलाफी को लेकर उपराज्यपाल से शिकायत करेंगे और अगर जरुरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications