केजरीवाल ने दी गंदी गालियां, योगेन्द्र ने कहा छोटे भाई को माफ किया
नयी दिल्ली। दूसरों का स्टिंग ऑपरेशन कर उनका खुलासा करने वाली आम आदमी पार्टी इन दिनों खुद पर किए जा रहे स्टिंग से परेशान हैं। आप में जारी घमासान को लेकर रोज नए-नए स्टिंग ऑपरेशन सामने आ रहे हैं। ताजा स्टिंग ऑप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर हैं।

इस ओडियो स्टिंग में केजरीवाल बागी आप नेताओं को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। इस ओडियो टेप के बाद जहां केजरीवाल की निंदा हुई है तो वहीं कथित स्टिंग पर पार्टी के बागी नेता योगेन्द्र यादव ने कहा कि वह उन्हें छोटा भाई मानकर माफ करते हैं।
जिस तरह के केजरीवाल ओडियो टेप में अपने पुराने साथियों के लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं उससे उनके चरित्र को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई है। वहीं केजरीवाल विरोधी खेमे के दूसरे आप नेता प्रफेसर आनंद कुमार ने कहा कि इस तरह की भाषा अपने सहयोगियों के लिए इस्तेमाल नहीं की जानी चाहिए थी।
जबकि पूरे स्टिंग पर योगेंद्र यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल उनके छोटे भाई हैं। अगर ऐसी कुछ ऊंच-नीच बोल दी है, तो मैं उन्हें छोटा भाई समझकर माफ करता हूं।योगेंद्र यादव के साथ-साथ प्रशांत भूषण ने केजरीवाल के इस स्टिंग विवाद पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से माफी मांगते हैं, क्योंकि यह पार्टी हमने नहीं, बल्कि उन्होंने ही बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications