दिल्‍ली चुनाव: आखिरी रैली में जमकर गरजे मोदी कहा, 5 साल में 16 साल का गड्ढा भरना है

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। नयी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव प्रचार खत्‍म होने से पहले अपने चरम पर पहुंच चुका है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने खुद कमान संभाली है और अंबेडकर नगर में आज उनकी आखिरी रैली है। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज अपनी आखिरी रैली में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि मेरी राजनीति का मंत्र विकास है। मुझे गरीबों का जीवन बदलना है। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में 16 साल का गड्ढा 5 साल में भरना है।

PM Narendra Modi addresses rally in south Delhi

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की दिल्‍ली (अंबेडकर नगर) रैली के प्रमुख बिन्‍दु

  • विपक्ष को हमारी हर बात पर परेशानी हो रही है, एक गरीब मां का बेटा पीएम कैसे बन गया।
  • आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है, ये सवा सौ करोड़ लोगों की ताकत।
  • अस्थिरता से दिल्ली को भारी नुकसान हो रहा है।
  • विकास और स्थिर सरकार के लिए भाजपा को वोट दीजिए।
  • पुरे हिंदुस्तान में दिल्ली का डंका बजना चाहिए।
  • आज दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है।
  • आपको जिंदगी बदलनी तो मुझे आर्शीवाद दीजिए।
  • झुग्गी में रहने वालों को उसी समय पक्के मकान मिलने चाहिए।
  • मकान में बिजली, पानी और शौचालय चाहिए।
  • गरीबों का जीवन बदलना है।
  • मेरी राजनीति का मंत्र विकास है।
  • पांच साल में 16 साल का गड्डा भरना है।
  • हम एक पल भी आराम नहीं करेंगे।
  • दिल्ली को ऊंचाई पर ले जाएंगे।
  • दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने वाली है।
  • लोकसभा चुनाव से ज्यादा भीड़ विधानसभा चुनाव की रैलियों में।
  • यह चुनाव तय करेगा कि देश की राजधानी कैसी हो।
  • मोदी बोले, कल से चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले चुनाव में अंबेडकर नगर इलाके में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लिहाजा प्रधानमंत्री की यह रैली बेहद अहम है। आपको बता दें कि अंबेडकर नगर में हो रही ये रैली पिछले पांच दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चौथी रैली है। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने जापानी पार्क में रैली की ‌थी। उस रैली में मोदी ने दो दिनों पहले सामने आए 'चंदा कांड' के कारण आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+