दिल्‍ली विधानसभा चुनाव: जंग बड़ी पर पार्टियों के दांव-पेंच एक जैसे

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव किसी थ्रिलर फिल्‍म के क्‍लाइमेक्‍स जैसे अहम मोड़ पर पहुंच चुका है। मैदान में तीन अहम पार्टी हैं जो दिल्‍ली का दांव जीतने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

Big Fights in Delhi–But Similar Promises

सभी पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं और कुछ भी आरोप लगाने से गुरेज नहीं कर रही हैं। लेकिन इन सबमें जो एक समानता है वो है दिल्‍ली की जनता से किए गये वायदे। जी हां तीनों पार्टियों (आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस) के चुनावी घोषणापत्र पर इंडियास्‍पेंड ने जो एनाली‍सिस किया है पेश किया है उसके मुताबिक सभी पार्टियों का एक ही मुद्दा है।

हर पार्टी ने दिल्‍ली की जनता से कम बिजली दर, अधिक पानी की सप्‍लाई, बेहतर स्‍वास्‍थ और शिक्षा व्‍यवस्‍था, महिला सुरक्षा और अबैध कॉलोनियों को बैध करने जैसा वादा किया है। दूसरे राज्‍यों की तरह विकास के मुद्दों पर बहस करते हुए शहरी-ग्रामीण वोट बैंक को टारगेट किया जा रहा है। आईए तीनों पार्टियों के वादों पर चर्चा करते हैं जो एक जैसे हैं।

वादे कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी
बिजली
  • बिजली उत्‍पादन कंपनियों में बढ़ोत्‍तरी की जाएगी
  • दिल्‍ली की जनता बिजली की 200 युनिट तक का प्रयोग आधे कीमत पर करेगी।
  • सोलर उर्जा को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • बिजली उत्‍पादन कंपनियों में बढ़ोत्‍तरी की जाएगी।
  • समय से बिजली का बिल भरने पर 5 प्रतिशत की छूट
  • सोलर उर्जा को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • सड़क के किनारे सभी खंभों पर एलईडी लाइट लगाई जाएगी।
  • आधी की जाएगी बिजली की बिल।
  • सोलर उर्जा से जरूरत की 20 फीसदी बिजली पैदा की जाएगी।
पानी सीवर और पानी के बिल खत्म करने का वादा सस्ती दर पर हर घर को साफ पानी देने का वादा
  • हर घर को हर महीने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी मिलेगा।
  • यह सुविधा हाउसिंग सोसायटी को भी मिलेगी।
पक्‍का मकान झुग्गी झोपड़ी और स्लम में रहने वालों को मुफ्त में मालिकाना हक दिया जाएगा। झुग्गी में रहनेवालों को उसी जगह पक्का मकान देने का वादा किया है और कहा है कि मिडिल क्लास लोगों के लिए 1 लाख मकान बनाए जाएंगे। ऐसे प्रावधान किए जाएंगे जिससे लोग अपनी संपत्ति को फ्री होल्ड कर सकें। ‘आप' ने भी बीजेपी की तर्ज पर झुग्गियों की जगह पक्के मकान बनाकर देने की बात कही है।
महिला सुरक्षा
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए होमगार्ड और सिविल डिफेंस के लोगों को भर्ती किया जाएगा।
  • साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए होमगार्ड और सिविल डिफेंस के लोगों को भर्ती किया जाएगा। महिलाओं के लिए शौचालय और क्रेच की व्यवस्था की जाएगी।
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता महिला सुरक्षा के लिए राजधानी में 10 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने और सभी सरकारी बसों में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने की घोषणा की है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+