दोबारा चुनाव की रणनीतियों का ऐलान करेंगे केजरीवाल

कुमार विश्वास ने कहा है कि केजरीवाल पार्टी नेताओ और समर्थकों को संदेश देना चाहते हैं कि वह दोबारा चुनाव में उतरने के लिए तैयार रहें, जिसके लिए वह जरूरी निर्देश जारी करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आये परिणामों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन बहुमत न मिलने के कारण उसने सरकार बनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद 'आप' ने भी कांग्रेस या भाजपा से समर्थन लेने से इनकार कर दिया। अब त्रिशंकु विधानसभा परिणाम के कारण दिल्ली में फिर से चुनाव होंगे।
हालांकि केजरीवाल और उनकी पूर्व सहयोगी किरण बेदी का कहना है जनता ने उनका समर्थन सरकार बनाने के लिए किया है अत: उन्हें आना चाहिए और सरकार बनानी चाहिए क्योंकि जनता दोबारा चुनाव नहीं करवाना चाहती अगर दोबारा चुनाव होंगे तो लगभग 130 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications