केजरीवाल ने पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, सोमवार को कार्यालय में पेश हो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की टकराव की राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले दिल्ली के उपराज्यपाल से टकराव के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते समन भेज दिया है। यही नहीं केजरीवाल ने बस्सी को सोमवार को केजरीवाल के ऑफिस में पेश होने को कहा गया है।
दिल्ली में आनंद पर्वत में मीनाक्षी नाम की युवती की हत्या के बाद केजरीवाल ने बस्सी को यह समन जारी किया है। वहीं मीनाक्षी की हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी की युवा विंग दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बस्सी के इस्तीफे सहित गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भी इस्तीफा मांगा है। वहीं केजरीवाल ने कहा कि अगर पुलिस दिल्ली सरकार के प्रति उत्तरदायी नहीं होगी तो उसे जवाबदेह कैसे बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications