झगड़ों से तंग केजरीवाल ने दी धमकी, कहा बना लूंगा नई पार्टी
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भीतर चल रहे महायुद्ध से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परेशान है। पार्टी के भीतर जारी कलंह से परेशान केजरीवाल नई पार्टी बनाने की धमकी दे रहे हैं। कल जारी किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में केजरीवाल ने नई पार्टी का गठन करने की धमकी दी है। केजरीवाल ने धमकी दी कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो 67 विधायकों के साथ नई पार्टी बना लूंगा।

आपको बता दें कि शुक्रवार देर शाम को आप नेता उमेश सिंह ने अरविंद केजरीवाल की बातचीत का एक स्टिंग जारी किया। इस स्टिंग में केजरीवाल अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो पार्टी में चल रहे घमासान स परेशान है। इसमें केजरीवाल ने साफ कर दिया कि यह विवाद ऐसे ही चलता रहा तो वे अपने 67 विधायकों के साथ नई पार्टी बना लेंगे।
केजरीवाल इस स्टिंग में कह रहे हैं कि अगर ये सब शांत नहीं हुआ तो मुझे आम आदमी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। वहीं केजरीवाल के इस बयान पर आप प्रवक्ता आशुतोष ने सफाई देते हुए कहा कि केजरीवाल पार्टी तोड़े जाने की साजिशों से नाखुश हैं और इसलिए उन्होंने गुस्से में ऐसा कह दिया। गौरतलब है कि आज होने वाले राष्ट्रीय कॉउसिंल की बैठक में आप के बागी नेता प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव को पार्टी से बाहर निकाला जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications