ऑड-ईवन फॉर्मूला से पहले दिल्‍ली में ऑटो परमिट घोटाला, तीन अधिकारी सस्‍पेंड

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। ऑड-ईवन फॉर्मूला से पहले दिल्‍ली में ऑटो परमिट जारी करने के मामले में घोटाले का खुलासा हुआ है। इस मामले में दिल्ली सरकार ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय मीटिंग की जिसमें परिवहन विभाग के उपायुक्त एस राय विश्वास, इंस्पेक्टर मनीष पुरी और अपर डिविजनल क्लर्क अनिल यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

 Arvind Kejriwal revokes 932 auto-permits and suspends 3 officers over corruption charges
मीटिंग के बाद दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है। माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्वीटर पर सिसोदिया ने लिखा है कि यह सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल बरदास्त नहीं करेगी।


मनीष सिसोदिया ने बताया कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से अब तक जारी किए गए 932 परमिट को कैंसिल कर दिया गया। साथ ही परमिट जारी करने के काम पर भी रोक लगा दी गई है।

परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस मामले पर कहा, 'दिल्ली के अंदर 10 हजार ऑटो के परमिट देने का प्रोसेस शुरू किया था जिसमे ये तय किया था कि योग्य लोगों की लिस्ट बनाई जाए। 23 तारीख से LOI (लेटर ऑफ इंट्रस्ट) जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन जब हमने 25 को पता लगाया तो पता चला कि LOI अभी मिली ही नहीं है। इस पर कार्रवाई करते हुए परिवहन मंत्रालय के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।'


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+