केजरीवाल ने लौटाई दिल्ली पुलिस की कार और सुरक्षा, कहा भगवान करेंगे रक्षा

जब दिल्ली पुलिस उन्हें कार और सुरक्षा देने आई तो उन्होंने ये सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जब दिल्ली पुलिस कांस्टीस्ट्यूशन क्लब गई जहां अरविंद केजरीवाल पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने उनके सामने मुख्यमंत्री की तरह सुरक्षा देने का प्रस्ताव रखा, लेकिन केजरीवाल ने इंकार कर दिया।
बाद में केजरीवाल अपनी निजी कार से वहां से चले गए। अधिकारी ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री को एक एंबेस्डर कार और एक पॉयलट कार दी जाती है। गौरतलब है कि केजरीवाल पहले से ही वीवीआईपी सुरक्षा के खिलाफ रहे है। उन्होंने कहा कि उन्हें ये सुरक्षा की जरुरत नहीं उनकी सुरक्षा भगवान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications