झुग्गीवासियों का प्रदर्शन तो सरकार ने कहा अब नहीं होगी तोड़-फोड़ की कार्रवाई

नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार अपना कार्यभार संभाल चुकी है। आप की सरकार चुनावों में किए गए बड़े वादों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाने लगी है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में स्लम बस्तियों में रहने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने अतिक्रमण हाटने पर रोक लगा दी। सीएम केजरीवाल ने अपनी पहली बैठक में इस मुद्दे पर अहम फैसला लेते हुए स्लम तोड़ने पर रोक लगा दी है।

arvind kejriwal

दरअसल शनिवार को जब केजरीवाल रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे है थे तो पूर्वी दिल्ली स्थित शाहदरा की स्लम बस्तियों में रहने वाले सैकड़ों लोग केजरीवाल के कौसांबी स्थित घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अतिक्रमण हाटाने पर रोक लगा दी है।

पुलिस ने इन स्लम बस्तियों को सरकार जमीन पर होने का हवाला देकर कहा था कि उसे इन बस्तियों को तोड़ने का सरकारी आदेश मिला है। लेकिन, बाद में जब आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने सीएम अरविंद केजरीवाल से बात की तब तोड़फोड़ की कार्रवाई रोक दी गई।

सीएम बनने से पहले केजरीवाल ने कहा था कि किसी भी सरकार को एक भी परिवार को बेघर करने का अधिकार नहीं है। ऐसे में अपनी बात पर अमल करते हुए केजरीवाल मे स्लम की तोड़-फोड़ पर रोक लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+