'आप' के बढ़े तेवर, केजरीवाल ने शीला को दी पब्लिक डिबेट की चुनौती

पहले भी कई बार शीला सरकार की मुश्किलें बढ़ा चुके चुनाव में पहली बार उतर रही 'आप' के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सीएम शीला दीक्षित को खुलेआम चुनौती दी कि वे उनसे किसी सार्वजनिक मंच पर बहस करें। अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को एक चिट्ठी लिखकर ये चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि शीला दीक्षित जनता से जुड़े मुद्दों पर बहस के लिए अगर तैयार है तो वो जनता के बीच में आकर बहस करे।
केजरीवाल चाहते हैं कि चुनाव से पहले दिल्ली में सारे तथ्य जनता के सामने आ जाएं ताकि जनता भी जान सके कि महंगाई और भ्रष्टाचार के बारे में उनकी सीएम क्या सोचती है। केजरीवाल ने चिट्ठी लिखकर शीला दीक्षित के बहस के लिए न्यौता दिया है। हालांकि बहस के विषय और जगह को लेकर आम राय बनाया जाना बाकी है। हलांकि केजरीवाल ने अपनी ओर से रामलीला मैदान जैसी जगह का सुझाव दिया है। केजरीवाल जहां शीला को बहस के लिए चुनौती दे रहे है तो वहीं बीजेपी के सीएम उम्मीदवार हर्षवर्धन की तुलना मनमोहन सिंह के करते हुए चुटकी ले रहे है। इसे आप का अहंकार कहें या फिर उनका आत्मविश्वास ये तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा। फिलहाल एक्जिट पोल में खुद को बेहतर स्थिति में देखकर केजरीवाल फूले नहीं समा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications