सीएम बनते ही केजरीवाल ने मांग लिए थे बड़े बंगले

एक अंग्रेजी समाचार चैनल ने खिलासा किया है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपने लिए आलीशान बंगले मांग लिए थे। खुद मुख्यमंत्री के कार्यालय द्वारा उपराज्यपाल को भेजी गई चिट्ठी से केजरीवाल द्वारा बड़े बंगले मांगे जाने की हकीकत का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखा गया था, जिसने भगवानदास मार्ग स्थित दो बंगलों की मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 48 घंटे के बाद ही बड़े बंगलों की मांग कर दी थी।
गौरतलब है कि जब केंद्र सरकार ने केजरीवाल को 10 कमरों के दो डुप्लेक्स आवंटित किए तो इसे लेकर भारी विवाद शुरू हो गया। चौतरफा घिरने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसे छोड़ तीन कमरों के फ्लैट में रहना मंजूर कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications