मीडिया पर भड़के केजरीवाल, कहा हमारे बीबी-बच्चों को तो बख्श दो
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार ने जब से दिल्ली में सत्ता संभाली है तब से अपने काम के बजाए वो नए-नए विवादों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ताजा विवाद आप नेता कुमार विश्वास को लेकर हैं। जहां आप की महिला कार्यकर्ता ने कुमार विश्वास पर कथित अवैध संबंध का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

इस मामले पर विश्वास अपना पक्ष रखने के लिए महिला अायोग में पेश नहीं हुए तो अध्यक्ष बरखा दत्त ने उन्हें घमंडी कह दिया। इस मामले पर महिला आयोग भी दो गुटों में बंट गया तो फौरन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मीडिया पर निशाना साधने पहुंच गए।
मीडिया पर बरसते हुए केजरीवाल ने कहा कि कुछ मीडिया हाउस तीन महीने से आप सरकार को बदनाम करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आप की लड़ाई हमसे हैं आप हमारे बीवी-बच्चों, परिवार को बख्श दीजिए।
उन्होंने कहा कि कुमार की बच्ची से स्कूल में पूछा जा रहा है कि उसके पिता के किससे संबंध हैं? उन्होंने कहा कि ये बहुत ही घिनौना है। इसी वजह से हमने कुछ दिन शांत रहने का फैसला किया हैं।












Click it and Unblock the Notifications