'आप' ने रिक्शाचालक से कराया अस्पताल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने रिक्शाचालक विजय बाबा से एक दिन पहले मुलाकात कर उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया था। विजय बाबा ने लोदी कॉलोनी में पुनर्निर्मित पालिका मैटरनिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद विजय बाबा ने कहा कि यह बहुत ही सम्मान और गरिमा की बात है कि एक रिक्शाचालक को अस्पताल के उद्घाटन के लिए बुलाया गया।
विजय बाबा ने अपना अनुभव बांटते हुए कहा कि मैंने हमेशा सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहने वाले सांसदों और विधायकों को ही अस्पतालों और शॉपिंग मॉल्स का उद्घाटन करते देखा है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में ही हम जैसे लोग ऐसा सम्मान मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications