5 जनवरी को सीधे जनता से बात करेंगे अरुण जेटली

यह ध्यान देने योग्य है कि सोशल नेटवर्किंग साइट का प्रयोग सबसे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से संपर्क स्थापित करने और अपने विकास कार्यों का प्रचार करने के लिए इस्तेमाल किया। जिसके बाद अन्य दलों ने भी इस पर सक्रियता बढ़ा दी है लेकिन सोशल साइट पर मोदी को जितनी लोकप्रियता प्राप्त है, उसने हर किसी को पीछे छोड़ दिया है।
बहरहाल अरूण जेटली जनता से ट्विटर पर सीधे संवाद करेंगे, हम उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले वक्त में कुछ अन्य नेता भी जनता से इस प्रकार संपर्क करेंगे।
इसे भाजपा पर आम आदमी पार्टी का भी असर माना जा सकता है, जिसे जनता से विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित समर्थन मिला है। यहां तक कि इसके विधायकों ने बंगले और कार लेने से भी इनकार कर दिया और अब भी आम आदमी की तरह ही रहते हैं। अत: अब सभी दल जनता से संपर्क की कोशिशें कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications