श्री श्री रविशंकर की वजह से शुक्रवार को थम जाएगी दिल्ली, मेगा शो ने बढ़ाया ट्रैफिक जाम
नयी दिल्ली। श्री श्री रविशंकर के मेगा शो वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल ने दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या बढ़ा दी है। युमना नदी के किनारे आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम की वजह से दिल्ली दक्षिण दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। आपको बता दें कि इस शानदार आयोजन में 155 देशों के 35 हजार कलाकर अपनी कला का नायाब प्रदर्शन करने वाले हैं।

आज यानी 11 मार्च से इस कार्यक्रम का आयोजन होगा और रविवार 13 मार्च तक चलेगा। आपको बता दें कि यमुना का ये इलाका जहां कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है मयूर विहार फेज एक मेट्रो स्टेशन, नोएडा लिंक रोड, डीएनडी फ्लाईवे और सरायकाले खां बस अड्डे के सामने है। दिल्ली नोएडा को जोड़ने वाले इस रोड पर आज से ट्रैफिक लोड बढ़ना तय है। ऐसे में ट्रैफिक की इस समस्या से निपटने के लिए कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
इन रास्तों पर किया गया ट्रैफिक डायवर्जन
- रिंग रोड पर भैरों रोड टी प्वाइंट से सभी ट्रैफिक को राजघाट की तरफ मोड़ा गया है।
- महामाया फ्लाईओवर से आने वाले रास्ते को कालिंदी कुंज की तरफ
- नोएडा सेक्टर 15 को डीएनडी की तरफ
- नोएडा से कश्मीरी गेट जाने के लिए मदर डेयरी वाले रास्ते को लें।
- नोएडा से साउथ दिल्ली जाने केलिए महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज का रास्ता लें।
- बदरपुर, फरीदाबाद से सेंट्रल दिल्ली आ ने के लिए मथुरा रोड,आश्रम चौक, जंगपुरा का रास्ते लें।
इन रास्तों से बच कर
- अक्षरधाम फ्लाइओवर से नोएडा के लिए कट न लें।
- आश्रम चौक से डीएनडी की तरफ ना जाएं।
- नोएडा लिंक रोड पर न जाए।












Click it and Unblock the Notifications