वेस्ट दिल्ली में भारी वोटिंग, दिल्ली में टूटा 2009 का रिकॉर्ड

बात दिल्ली की करें तो यहां मतदाताओं में वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित दिखे। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए वोटिंग प्रतिशत की जानकारी दी। चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में लोगों ने 64 प्रतिशत मतदान किया। दिल्ली के मतदाताओं ने 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुए मतदान का रिकार्ड तोड़ दिया। ताजा जानकारी के मुताबिक तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही।
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर करीब 64 फीसदी मतदान हुआ. यहां चांदनी चौक में 65.1 फीसदी, नॉर्थ ईस्ट में 66.6 फीसदी, ईस्ट में 64 फीसदी, नई दिल्ली में 65.9 फीसदी, नॉर्थ वेस्ट में 61.2 फीसदी, वेस्ट में 61.4 और साउथ में 64 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
यूपी में 10 सीटों के लिए 65 फीसदी, सहारनपुर में 72 फीसदी, अलीगढ़ में गाजियाबाद में 59.8 और मेरठ में 65.9 फीसदी मतदान हुआ। जबकि मुजफ्फरनगर में 67.78 फीसदी और शामली में 70.85 फीसदी मतदान दर्द किया गया। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर कुल 73 फीसदी वोटिंग हुई. 6 बजे तक मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर 58.27 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications