दिल्ली में डर लगता है: एक और नॉर्थ-इस्ट के छात्र का शव बरामद
नई दिल्ली। गोल संसद भवन, ऊंची-ऊंची ऐतिहासिक इमारतें, फर्राटा भरती मेट्रो, बड़े-बड़े मॉल और बात-बात पर जस्ट चिल एंड लेट्स फन कहकर इतराने वाली दिल्ली में इन दिनों नॉर्थ-इस्ट के लोगों के साथ जो रहा है वो शर्म से झुका देने वाला है। छोटी आंखे, चपटी नाक और कुछ अलहदा स्टाइलिश बाल वाले अरुणाचल प्रदेश के निडो तानियाम की हत्या के बाद जिस बदलाव की उम्मीद की गई थी वो तनिक भी नहीं दिख रहा है। पिछले 24 घंटे के अंतराल में पूर्वोत्तर के युवकों का तीसरा शव दिल्ली में बरामद हुआ है।

अधिकारी ने कहा कि लेकिन हमें फिलहाल उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की वजह का खुलासा हो जाएगा। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बुधवार से अब तक पूर्वोत्तर राज्य के छात्र की मौत का यह तीसरा मामला है।












Click it and Unblock the Notifications