फिर बढ़ी केजरीवाल की टेंशन, 27 विधायकों के खिलाफ ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में एक और शिकायत
नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। आप के 27 विधायकों के खिलाफ ऑफिस ऑप प्रॉफिट मामले में शिकायत दर्ज कराई गई हैं। दिल्ली के लॉ स्टूडेंट ने चुनाव आयोग से आप के 27 विधायकों के खिलाफ ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के तहत शिकायत की गई है।

विभोर आनंद नाम के लॉ स्टूडेंट ने अपनी शिकायत में आप के 27 विधायकों को अपने इलाके के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष बनाए जाने और उन्हें अलग से ऑफिस मुहैया कराने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। छात्र की शिकायत के मुताबिक इन 27 विधायकों को हर अस्पताल में अपना अलग ऑफिस मिला है। जबकि नियम के मुताबिक केवल क्षेत्रीय विधायक इस समिति का सदस्य ही बन सकता है या मनोनीत किया जा सकता है।
छात्र की शिकायत के मुताबिक अलका लांबा पांच अस्पतालों में समिति का अध्यक्ष बनाई गई है, जबकि जरनैल सिंह को दो अस्पतालों में अध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दें कि रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष के तौर पर इन विधायकों के पास अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती करने का अधिकार होता है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में दूकानों के किराए या लीज पर देने का अधिकार होता है। वहीं अस्पताल में 2 लाख तक के निर्माण का काम समिति के अध्यक्ष की मंजूरी से हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications