केजरीवाल से कोई दुश्मनी नहीं, बात करने को हूं तैयार: अन्ना

anna hazare
नयी दिल्ली। सामज सेवी अन्ना हजारे और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरावील के बीच फंड को लेकर टकरार पैदा हो गया है। जनलोकपाल आंदोलन के दौरान जमा हुए फंड के साथ- साथ अपने नाम का इस्तेमाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा किए जाने से अन्ना नाराज है तो वहीं केजरीवाल इसे साजिश बता रहे है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अन्ना के पास मौजूद कुछ लोग उनकी बात अन्ना से नहीं होने देना चाहते है।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल उनके दुश्मन नहीं हैं और वह उनसे बात करने को तैयार हैं। पत्रकारों से बात करते हुए अन्ना ने कहा कि हम दुश्मन नहीं हैं। मुझे नहीं पता वह मुझसे बात करना चाहते हैं। मैं अरविंद केजरीवाल से बात करने को तैयार हूं।

वही सिम मामले पर उठे विवाद मामले में अन्ना ने कहा कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान मेरे नाम पर सिम कार्ड जारी किए गए थे और इससे राशी जमा की गई थी, जिससे अब मेरा कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि पैसे के मामले में मेरी कोई रुचि नहीं है, लेकिन चुनाव में मेरे नाम के दुरुपयोग से मुझे दुख हुआ, क्योंकि मैं किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ना चाहता, इसलिए मैंने पत्र लिखकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। हलांकि अब वो केजरीवाल से बात करने के लिए तैयार हो गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+