मोदी की रामलीला मैदान रैली,दिल्ली हुई भाजपामय
नई दिल्ली( विवेक शुक्ला) आज दिल्ली भाजपा के तमाम नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल यानी शनिवार को राजधानी के रामलीला मैदान में हो रही रैली की तैयारी जुटे नजर आए। मोदी इस रैली के दौरान मोदी कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगे। रैली को मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी संबोधित करेंगे। सम्मानित होंगे मुख्यमंत्री रैली में भाजपा के हाल में निर्वाचित तीन मुख्यमंत्रियों हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, झारखंड के रघुबर दास और महाराष्ट्र के देवेन्द्र फडनवीस का सम्मान भी किया जाएगा।

मोदी की बात
जहां तक रैली का सवाल है,भाजपा के पूर्व विधायक हों या निगम पार्षद सभी लोगों की अधिक से अधिक भीड़ लाने के लिए जुटे हुए हैं। रैली की तैयारियों के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने 12 समितियों काकाफी पहले ही गठन कर दिया था। मोदी की बात को अधिक से अधिक लोग सुन और देख सकें इसके लिए विभिन्न बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाने पर भी विचार चल रहा है।
इस बीच, पूरी राजधानी को चलो चले मोदी के साथ के होर्डिंगों से पाट दिया गया है। दिल्ली विधानसभा के चुनाव अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन भाजपा पिछले चुनाव में सत्ता से चार कदम दूर रह गई थी। रैली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
एक लाख लोग
जानकारी के मुताबिक,भाजपा का लक्ष्य रैली में कम से कम एक लाख लोगों को जुटाने का है। रैली में आने वाले लोग प्रधानमंत्री का भाषण आसानी से सुन और देख सकें इसके लिए मैदान में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
मोदी के होर्डिंग
इस बीच,पूरी राजधानी को चलो चले मोदी के साथ के होर्डिंगों से पाट दिया गया है।रामलीला मैदान में सचल शौचालय इकाइयों के अलावा अस्थायी शौचालय सुविधाएं तैयार की गई हैं। रैली स्थल को 24 ब्लाकों में बांटा गया है और प्रत्येक ब्लॉक में विशाल एलईडी स्क्रीन होगा। मंच के पास भी ऐसे स्क्रीन होंगे।












Click it and Unblock the Notifications