केजरीवाल को हटाओ, आप में 'विश्वास' लाओ

AAP workers want Arvind Kejriwal to be replaced by Kumar Vishwas as party's organizer
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा से कुछ दिनों पहले जो पार्टी खड़ी हुई थी, लोकसभा चुनाव के आते-आते अब वो पार्टी टूटने की कगार पर है। हम बात कर रहे हैं आम आदमी पार्टी की। लोकसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी में बगावत के स्वर गूंजने लगे है। कभी टिकट बंटवारे पर पार्टी में विरोध हुआ तो कभी उम्मीदवारों के चयन पर, लेकिन अब कुछ कार्यकर्ताओं ने तो पार्टी के संयोजक केजरीवाल का ही विरोध करना शुरू कर दिया है।

पार्टी कार्यकर्ता केजरीवाल के बजाय कुमार विश्वास को पार्टी का संयोजक बनाने की मांग कर रहे हैं। केजरीवाल से नाराज कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अहम बैठक की और इस मांग के साथ जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने का भी प्लान तैयार कर लिया।

केजरीवाल के बजाए कुमार को पार्टी का संयोजक बनाए जाने की कार्यकर्ताओं की मांग ने कुमार और केजरीवाल के बीच दूरी बढ़ा दी है। कुमार विश्वास पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से नाराज बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि केजरीवाल कुमार के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए भी अमेठी नहीं गए।

दरअसल विश्वास कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि केजरीवाल इस हाई प्रोफाइल सीट पर प्रचार करने जरुर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुमार विश्वास का कहना है कि केजरीवाल चुनाव प्रचार के लिए हर जगह गए लेकिन अमेठी में एक बार जाने का भी समय उन्हें नहीं मिला। कुमार का कहना है कि इसके उलट वह पहले आदमी थे जिन्होंने केजरीवाल का समर्थन किया और उनके लिए वोट मांगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+