दिल्ली में फिर से 'आप' बनाएगी सरकार, लेकिन केजरीवाल नहीं होंगे CM

सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बेहद खराब हालत को देखते हुए ये विधायक किसी भी कीमत पर चुनावी मैदान नहीं उतरना चाहते हैं। उन्हें इस बात का खतरा है कि चुनाव होने पर उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में एक विकल्प ये है कि पिछली बार की तरह आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाएं।
कांग्रेस से अलग होने को तैयार विधायकों का गुट आप के साथ मिलकर भी सरकार बना सकता है। यदि आप को 6 विधायक का साथ मिल जाता है तो बहुमत की संख्या हासिल हो जाएगी। ऐसे में एक बार फिर से दिल्ली में सरकार बनने की उम्मीद दिखाई दे रही है, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं होंगे। जी हां अगर दिल्ली फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है अरविंद केजरीवाल नहीं बल्कि मनीष सिसोदिया मुख्यमंत्री बनेंगे।
वहीं कांग्रेसी भी ताक में हैं कि आप के समर्थन से उनकी अगुवाई में सरकार बन जाए। पार्टी आप से कह सकती है कि जिस प्रकार भाजपा को रोकने के लिए उसने आप को समर्थन दिया, उसी प्रकार आप भी कांग्रेस को समर्थन दे।












Click it and Unblock the Notifications