वीडियो: 500 रुपये देकर आम जनता को टोपी पहना रही है आम आदमी पार्टी

Aam Aadmi Paty's paid campaign exposed
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। इसे शरारती तत्‍वों की शरारात कहें या फिर चुनावी हवा बिगाड़ने की कोशिश मगर इंटरनेट पर जो वीडियो तेजी से फैल रहा है वो दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिये थोड़ा मुश्किल पैदा कर सकता है। जी हां यू ट्यूब पर एक वीडियो है जिसके माध्‍यम से ये दिखाने की कोशिश की गई है कि आम आदमी पार्टी लोगों को पार्टी की टोपी पहनने के लिये 200 से लेकर 500 रुपये तक बांट रही है। ये वीडियो दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस से मोबाइल द्वारा बनाया गया है।

इस वीडियो में दो युवक हैं जो आम आदमी पार्टी की टोपी (जिसपर लिखा होता है 'मैं हूं आम आदमी') पहने हुए है। एक अन्‍य युवक जो इस वीडियो को बना रहा है वो उन दोनों युवकों से पूछता है कि टोपी पहनने के लिये कितने रुपये मिले तो युवक बताता है 500 रुपये। फिर वीडियो बनाने वाला युवक पूछता है कि इस 500 रुपये का शराब पीओगे तो इसपर टोपी पहना युवक बोलता है, नहीं मैं शराब नहीं पीता मैं चरस पीता हूं। हालांकि इस वीडियो को देखकर ऐसा लगा रहा है कि ये आम आदमी पार्टी के छवि को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। (देखें वीडियो)
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/sMYQ1gLzvQM" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

मकसद जो भी हो ये जांच के बाद सामने आएगा मगर दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक दो दिन पहले इंटरनेट पर फैला ये वीडियो आम आदमी पार्टी को नुकसान जरुर पहुंचाएगा। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल के गुरु अन्‍ना हजारे ने भी साफ कह दिया है कि अरविंद केजरीवाल को उनका आर्शिवाद नहीं है और उनके किसी भी मामले से उनका लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+