सरकार बनने से पहले 'आप' में बगावत, मंत्रीपद नहीं मिलने से बिन्नी नाराज, करेंगे बड़ा खुलासा

vind kumar binny
नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है, लेकिन सरकार बनने से पहले ही आम आदमी पार्टी में बगावत शुरु हो गई है। जो पार्टी अब तक अनुशासन, सहजता की बात कर रही थी और कांग्रेस और भाजपा की आलोचना करती थी उसी पार्टी में सत्ता में आने से पहले बगावत की स्थित पैदा हो गई है।

आम आदमी पार्टी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 6 मंत्रियों के नाम शामिल थे, लेकिन सबसे बड़े झटका तब लगा जब आप के एकमात्र राजनीतिक अनुभव विधायक विनोद किुमार बिन्नी का नाम उस लिस्ट में सामिल नहीं था। बन्नी लक्ष्मीनगर विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक है और उन्होंने कांग्रेस के सबसे बड़े दिग्गज नेता एके वालिया को बारी मतों से हराकर अपनी जीत दर्ज की थी। वो पहले दो बार निगम पार्षद रह चुके है। आम आदमी पार्टी में विनोद कुमार बिन्नी अकेले ऐसे नेता है जिनके पास राजनीतिक अनुभव है। बावजूद इसके उनका नाम मंत्रीपद में शामिल नहीं किया गया।

इस बात से नाराज बिन्नी ने बगावत कर दी। नाराज बिन्नी अरविंद केजरीवाल के घर पर चल रही बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए। उन्होंने बस इतना कहा कि वो कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा करेंगे। आम आदमी पार्टी अब तक कहती आई है कि उन्हें सत्ता का लालच नहीं है, लेकिन मंत्रीपद के लिए जिस तरह की बगावत पार्टी में नजर आई है उससे लगता है कि पार्टी के सामने कई मुश्किलें आने वाली है। वहीं विरोधियों ने भी इसपर आलोचना शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+