रेस कोर्स रोड का नाम बदलने के खिलाफ आवाज़ उठाएगा AAP का यह MLA

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के विधायक सुुरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि रेस कोर्ड रोड का नाम बदलने के प्रस्‍ताव की वह खिलाफत करेंगे। इस मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास है और इसे एकात्‍म मार्ग में बदलने की कवायद चल रही है।

aap mla surinder singh will oppose race course road name changing

'किसी शहीद के नाम पर हो'

सुरिंदर सिंह की मांंग है कि इस मार्ग का नाम किसी शहीद के नाम पर होना चाहिए। नेशनल सिक्‍योरिटी गार्ड यानी एनएसजी के पूर्व कमांडो सुरिंदर सिंह को 26/11 मुंबई हमलों के दौरान चोट लगी थी।

कल होनी है काउंसिल की मीटिंंग

नई दिल्‍ली म्‍यूनिसिपल काउंसिल यानी एनडीएमसी के सदस्‍य सुरिंदर ने कहा कि वह इस मुद्दे को बुधवार को होने वाली मीटिंग में उठाएंगे। आपको बता दें कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस काउंसिल के सदस्‍य हैं।

बताया आरएसएस से प्रेरित

सुरिंदर ने कहा कि किसी रोड का नाम बदलने में आरएसएस की विचारधारा परिलक्षित नहींं होनी चाहिए। रेस कोर्स रोड को देश के लिए शहीद होने वाले ले‍फ्टिनेंट निर्मलजीत सिंह के नाम पर बदलना चाहिए। उन्‍होंने देश के लिए जान दी थी।

BJP सांसद ने की थी मांग

आपकाे बता दें कि बीजेपी सांसद मीनाक्ष्‍ाी लेखी ने एनडीएमसी को रेस कोर्स रोड के नाम को एकात्‍म मार्ग में बदलने का प्रस्‍ताव दिया था क्‍योंकि उनके मुताबिक यह भाजपा के विचारक दीनदयाल उपाध्‍याय की प्रेरणा पर आध‍ाारित है। उनका तर्क था कि रेस कोर्स रोड भारतीय विचारधारा से जुड़ा हुआ नाम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+