AAP विधायक के पास पैसे नहीं ताकि भर सकें बच्चों की स्कूल फीस, नाम कटा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में एक तरफ जहां विधायकों की सैलरी बढ़ाने का मुद्दा सुर्खियों में है वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के एक विधायक अमानतुल्लाह खान के बच्चों का स्कूल में एडमिशन रद्द कर दिया गया है। एडमिशन रद्द इसलिए किया गया है क्योंकि विधायक के पास बच्चों की स्कूल फीस जमा करने के पैसे नहीं है। सुनने में जरा अजीब लगेगा लेकिन ये सच है। दिल्ली के ओखला क्षेत्र से विधायक अमानतुल्लाह के मुताबिक वह कम सैलरी होने की वजह से पिछले 6 महीने से बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे थे।

क्या है पूरा मामला
विधायक अमानतुल्लाह की बेटी कक्षा तीसरी में पढ़ती है और बेटा सातवीं क्लास में पढ़ता है। दोनों का नाम हमदर्द पब्लिक स्कूल द्वारा इस सप्ताह फीस ना भर जाने के कारण काट दिया गया है। विधायक को स्कूल की तरफ से एक मैसेज भेजा गया जिसमें उनके बच्चों के दाखिले रद्द होने की बात कही गई। बतौर अमानतुल्लाह उनपर पहले से ही स्कूल के 58 हजार रुपये बकाया है ऐसे में दोबारा प्रवेश शुल्क देने में वह असमर्थ हैं।












Click it and Unblock the Notifications