AAP में घमासान के बीच आज NC के बैठक, होगा यादव-प्रशांत पर फैसला

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के बीच का घमासान खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पार्टी दो खेमों में बंट गई हैं। पार्टी के दो बागी नेता प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव ने आप की नींव को हिला कर रख दिया है। ऐसे में आज का दिन आप के लिए काफी अहम है। आज पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है और माना जा रहा है कि इस बैठक में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के भविष्य पर फैसला हो सकता है।

yogendra yadav and prashant bhushan

इस बैठक में दोनों ही बागी नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बर्खास्त करने और पार्टी से निष्काषित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। हलांकि माना जा रहा है कि पार्टी के अधिकांश लोग उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं ताकि पार्टी में एक संदेश जाए कि आप के भीतर बगावती रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दो गुटों में बंटी आप

आप दो गुटों में बंट चुकी है। एक खेमा इन बागी नेताओं के सात है तो दूसरा खेमा अरविंद केजरीवाल के समर्थक में। केजरीवाल समर्थक नेताओं का आरोप है कि योगेंद्र और प्रशांत बार-बार पार्टी के संयोजक के खिलाफ साजिश रच रहे थे तो वहीं दूसरा खेमा चाहता है कि उनकी पांच मांगे मान ली जाएं। पार्टी के करीबी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय परिषद के कुल 350 सदस्यों में से 100 सदस्यों का ही समर्थन योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के पास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+