लिपिका को इंसाफ दिलाने के लिए सोमनाथ के कुत्‍ते 'डॉन' की कस्‍टडी मांग रही है पुलिस

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद दिल्‍ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आज ही सोमनाथ भारती की अर्जी पर सुनवाई होगी। सोमनाथ भारती ने अपने वकील के माध्‍यम से दिल्ली हाईकोर्ट से घरेलू हिंसा और हत्या का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सुरक्षा मांगी है। सूत्रों के अनुसार, इस अर्जी के खारिज होने के बाद सोमनाथ सरेंडर कर देंगे।


उल्‍लेखनीय है कि सोमनाथ भारती की पत्‍नी लिपिका मित्रा ने उनपर घरेलू हिंसा और हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है। वहीं दिल्‍ली पुलिस ने सोमनाथ भारती के पालतू कुत्‍ते 'डॉन' की भी कस्‍टडी मांगी है। पुलिस ने 'डॉन' की अर्जी के लिए कल ही कोर्ट में अर्जी दे दी थी।

ऐसा इसलिए क्‍योंकि लिपिका मित्रा ने आरोप लगाया है कि जब वो गर्भवती थीं तो सोमनाथ भारती ने उन्‍हें अपने कुत्‍ते से कटवाया था। इस बीच सोमनाथ के बारे में कोई खबर नहीं मिल रही है। वो ना तो अपने दफ्तर में हैं और ना ही घर पर। पुलिस ने उनके आगरा स्थित ठिकाने पर छापेमारी की है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह भारती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 498ए (पत्नी के साथ पति द्वारा क्रूरता), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना), 406 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन), 511 को 313 के साथ पढ़ा जाए (महिला की सहमति के बिना उसका गर्भपात कराने का प्रयास), 420 (धोखाधड़ी) तथा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+