सोमनाथ भारती ने मुझे दो बार जान से मारने की कोशिश की, प्रेग्‍नेंसी के वक्‍त धक्‍का दे दिया: लिपिका

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्‍ली के पूर्व 'कानून मंत्री' सोमनाथ भारती की मुसिबतें बढ़ती जा रही हैं। उनका पत्‍नी लिपिका मित्रा ने गुरुवार को मजिस्‍ट्रेट के सामने जो बयान दिया भारती को आरोपी सिद्ध करने के लिए पर्याप्त हैं। लिपिका मित्रा ने आरोप लगाया कि सोमनाथ भारती ने उन्‍हें दो बार जान से मारने की कोशिश की। मित्रा ने बताया कि भारती ने बच्‍चों के सामने उनकी कलाई एक धारदार चीज से काट दी थी और उन्‍हें भद्दी-भद्दी गालियां दी थी।

Somnath Bharti's wife alleges he tried to kill her twice
मजिस्‍ट्रेट के सामने अपने बयान में लिपिका मित्रा ने बताया कि 19 मार्च 2013 को जब उन्‍होंने भारती से घर का किराया मांगा तो भारती ने उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की जबकि वो 7 माह की प्रेग्‍नेंट थीं। मित्रा ने बताया कि पैसे मांगने पर भारती ने कई थप्पड़ मारे। उन्होंने मुझे धक्का दिया यह जानते हुए भी कि मैं प्रेग्नेंट हूं।

आपको बताते चलें कि इससे पहले भी लिपिका ने सोमनाथ भारती पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया था सोमनाथ भारती ने उन्‍हें कुत्‍ते से कटवाया था। उन्‍होंने बताया था कि भारती ने कुत्ते को मुझपर अटैक करने को कहा। जब कुत्ते ने मुझपर अटैक किया तो वह देख रहे थे। मुझे कुत्ते ने पेट और प्राइवेट पार्ट सहित कई जगह पर काटा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+