बिन्नी की फेसबुक कॉमेंट पर आप नेता अलका लांबा ने जताई आपत्ति, दर्ज हुई FIR
नयी दिल्ली। कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई अलका लांबा इन दिनों में फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। लांबा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ चल रहे दुष्प्रचार से परेशान है।

आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा ने लक्ष्मी नगर के विधायक विनोद कुमार बिन्नी समेत 30 लोगों के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। अलका लांबा का आरोप है कि बिन्नी फेसबुक पर उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे कि मैं सेक्स रैकेट चलाती हैं।
दरअसल अलका लांबा ने कहा बिन्नी ने एक फर्जी खबर की कटिंग को फेसबुक पर अपलोड किया था, जिसमें कहा गया है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली अलका के घर पर पुलिस का छापा पड़ा और मौके से मेरे साथ 3 लड़कियों और ग्राहक को अरेस्ट किया गया है।
अलका ने आरोप लगाया कि बिन्नी इसी कटिंग का इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। वहीं अलका लांबा के आरोपों को खारिज करते हुए बिन्नी ने कहा कि मेरे नाम से फेसबुक पर कई फर्जी प्रोफाइल बने हुए हैं, मैं भी इनके खिलाफ शिकायत कर चुका हूं। पुलिस ने बताया कि अलका लांबा की शिकायत की जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications