बिन्नी ने पढ़ी बीजेपी की लिखी स्क्रिप्ट, होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

पार्टी नेता योगेन्द्र यादव ने कहा कि बिन्ना बीजेपी की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बिन्नी मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज हैं इसलिए वे अपनी ही पार्टी के सरकार के खिलाफ झूठे दावे कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलने पर पार्टी ने उनपर अनुशासन तोड़ने का आरोप लगाया है और उनपर अनुशासनात्म कार्रवाई की बात कहीं है। पार्टी ने कहा है कि उन्हें कारण बताओ नोटि स जारी किया जाएगा।
योगेन्द्र यादव ने कहा कि बिन्नी के खिलाफ अनुशासत्मक कार्रवाई का मामला बनता है जिस पर अंतिम फैसला पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी को लेना है। पार्टी की ओर से बोलते हुए योगेंद्र यादव ने कहा है कि आज बिन्नी जिस स्वर में अपनी ही सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे थे उससे बहुत दुख हुआ। पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि बिन्नी ने जो उनपर आरोप लगाए और जो बातें कहीं वे उनकी अपनी लिखी हुई नहीं थी। वो बीजेपी की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications