आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के साथ गठबंधन करे: रामदेव

Aam Admi Party should make alliance with Congress
नई दिल्‍ली। अभी तक हर मंच पर कांग्रेस का विरोध करने वाले बाबा रामदेव का कहना है कि अरविंद केजरवाल को संवैधानिक दायित्‍वों का निर्वहन करने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार बनानी चाहिए। उन्‍होने कहा कि इससे दोबारा चुनाव की नौबत नहीं आएगी साथ ही अच्‍छे निर्णय में साथ न देने वाली कांग्रेस भी बेनकाब हो जाएगी। रामदेव ने कहा कि दिल्‍ली में अगर जनलोकपाल बिल लाने पर कांग्रेस पीछे हटती है, कम दाम पर बिजली देने से मना करती है और मुफ्त पानी देने का विरोध करती है तो इससे केजरीवाल को नुकसान नहीं होगा बल्कि जनता में यही संदेश जाएगा कि कांग्रेस आम आदमी का भला नहीं चाहती है।

बाबा रामदेव ने समलैगिकता का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्णय को सही कहा है। रामदेव के अनुसार अगर ब्‍यभिचार करने वालों या फिर गलत संदेश देने वालों को सभ्‍य कहा जाता है तो मैं खुद को असभ्‍य कहलाना सही समझूंगा। रामदेव ने समलैगिकता को एक बीमारी बताते हुए कहा कि अगर ये लोग मेरे आश्रम में आ जाते हैं तो मैं योग द्वारा ऐसे लोगों को ठीक कर दूंगा। उन्‍होने कहा कि अप्राकृतिक संबंध रखने वाले इन लोगों ने विज्ञान या फिर अर्थशास्‍त्र किसी भी क्षेत्र में देश के लिए कुछ नहीं किया है। रामदेव ने तंज कसते हुए कहा कि मैं दुआ करूंगा कि यहां मौजूद पत्रकार समलैगिक न हो जाय। गौर हो कि सुप्रीम कोर्ट ने समलैगिक सेक्‍स को अपराध की श्रेणी में रखा है, उन्‍होने दिल्‍ली हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार नहीं रखा है। ऐसे में संसद ही कोई कानून बना कर बदलाव ला सकती है।

बाबा रामदेव का कांग्रेस विरोध जगजाहिर है, उन्‍होने कांग्रेस की चार राज्‍यों में हार को देश के लिए अच्‍छा संकेत बताया है, वह इन दिनों भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वह पहले भी कई मंचों पर कह चुके हैं कि मोदी ही देश को बचा सकते हैं, उन्‍होने गुजरात में बेहतर प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है।

उन्‍होने सोनिया गांधी को विदेशी मां बताया और मोदी का समर्थन जताते हुए कहा कि भाजपा ही देश को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिला सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+