Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में बनी रहेगी आम आदमी पार्टी की सरकार, जीता विश्वासमत

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनी रहेगी। आम आदमी पार्टी ने विश्वासमत जीता लिया है। कांग्रेस के 8 विधायकों ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट डाले। सदन में वोटिंग के दौरान 37 वोट पड़े, जबकि 32 वोट आप के खिलाफ। साफ है कि भाजपा के 32 विधायकों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ वोटिंग की जबकि कांग्रेस के 8 विधायक, 1 जेडीयू और निर्दलीय विधायक ने आप के लिए वोट डाले। आम आदमी पार्टी ने आसानी से विश्वासमत हासिल कर लिया।

सदन की शुरुआत में बहस के दौरान ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने साफ कर दिया था कि उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी का समर्थन तक तक करेगी तब तक की आप की सरकार दिल्लीवालों के हित में फैसले करती रहेगी। सदन से पहले जिस तरह से खबर आ रही थी कि कांग्रेस के 6 विधायक आप के खिलाफ वोटिंग करेगे।

वोटिंग के दौरान चौधरी मतीन अहमद ने ऐलान किया कि अरविंद केजरीवाल ने विश्वास मत प्रस्ताव पास कर लिया है। प्रोटेम स्पीकर चौधरी मतीन अहमद ने सदस्यों को खड़ा कर पूछा कि इस प्रस्ताव के पक्ष में कौन है और विरोध में कौन है?

वोटिंग को वक्त अरविंद केजरीवाल ने कहा‌ कि मैं तीन सवाल रखना चाहता हूं। आम आदमी की लड़ाई में सदन का कौन-कौन सदस्य साथ है? उन्होंने दूसरा सवाल कहा कि देश में सच्ची और ईमानदार राजनीति में कौन-कौन साथ है? तीसरा सवाल कौन-कौन सदस्य है जो हमारे जरिए उठाए गए मुद्दों पर साथ हैं? मैं सदन से इस विश्वास मत को पास कराने का आग्रह करता हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+