दोस्त के टुकड़े-टुकड़े करने वाले 3 हत्यारों में एक नाबालिग
नई दिल्ली। बुधवार की रात फतेहपुर बेरी में कुलदीप नाम के युवक की हत्या कर उसके टुकड़े-टुकड़े करने वाले तीन दोस्तों में एक नाबालिग है। निर्भया बलात्कार कांड में एक नाबालिग ने जब जघन्य अपराध को अंजाम दिया तो देश भर में बहस छिड़ गई कि ऐसे अपराध करने वाले नाबालिगों के साथ क्या किया किया जाये। बहस अभी पूरी नही हुई थी कि दिल्ली के ही एक और मामले में नाबालिंग की दरिंदगी का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने तीन युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। प्रीतम नाम के युवक ने कुलदीप की हत्या की साजिश सिर्फ इसलिये रची क्योंकि कुलदीप का उस लड़की के साथ अफेयर था, जिसे प्रीतम चाहता था। प्रीतम ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कुलदीप की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि इन तीनों ने मिलकर कुलदीप को पत्थर से कूच-कूच कर मार डाला और फिर उसके शरीर के टुकड़े कर डाले। यह सब उसे सबक सिखाने के लिये किया। तीनों ने कुलदीप के सिर को कलम किया, हाथ काटे और उसका सीना चीर कर दिल बाहर निकाल दिया। यही नहीं उसके गुप्तांग को भी काट कर फेंक दिया।
जरा सोचिये इतना जघन्य अपराध करते वक्त इन युवकों के दिल और दिमाग में क्या चल रहा होगा, जाहिर सी बात है कानून का डर इनमें नहीं होगा, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications