दिल्ली में रोज 6 महिलाओं के हाथों में लगती है हथकड़ी

दैनिक हिन्दुस्तान में छपी खबर के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ जितनी तेजी से ऊपर बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से महिलाओं की इन अपराधों में संलिप्तता भी बढ़ती जा रही हैं। अखबार के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में औसतन हर रोज 6 महिलाएं आपराध के किसी ना किसी वारदात में शामिल होने की वजह से गिरफ्तार की जाती हैं। अपराध में संगीन हैं। हत्या, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, चोरी और धोखाधड़ी जैसी संगीन आपराधों में ये महिलाएं गिरफ्तार की जाती हैं।
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक बलात्कार जैसे महिला अपराध में बी खुद महिलाओं की भूमिका सामने आ रही हैं। जो की गंभीर समस्या हैं। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक 2013 में 66 ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया जो किसी ना किसी रुप में बलात्कार जैसी घटना में शामिल थी। आपको जानकर ताजुव्ज होगा कि इस तरह के अपराध में 2012 की तुलना में महिलाओं की संलिप्तता 50 फीसदी तक बढ़ गई हैं।
जहां 2012 में बलात्कार मामलों में महिलाओं का संलिप्पता के मामले में 44 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था तो वहीं 2013 में 66 महिलाओं को। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस के आंकड़ों जिन अपराधों में महिलाओं की सबसे ज्यादा गिरफ्तारी हुई है उनमें चोरी और धोखाधड़ी हैं। चोरी की वारदातों में हर महीने औसतन 13 महिलाओं की गिरफ्तारी की जाती हैं तो वहीं धोखाधड़ी के मामलों में लगभग 6 महिलाएं हर महीने गिरफ्तार होती हैं।
जबकि हत्या और हत्या के प्रयोस जौसे गंभीर मामलों में प्रतिमाह औसतन 2 महिलाएं गिरफ्तार की जाती हैं। इतना ही नहीं शराब के नशे और अन्य काले कारोबार मामले में करीब 15 महिलाएं प्रतिमाह गिरफ्तार की जाती हैं। वहीं आपको ये बी बता दें कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में वर्तमान महिला कैदियों में से 30 फीसदी महिला कैदी हत्या जैसे गंभीर आरोप में कैद हैं।












Click it and Unblock the Notifications