दिल्‍ली में भयंकर सड़क हादसा, एक ही परिवार की 6 लोगों की मौत

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली के बदरपुर इलाके में बीती रात रफ्तार के कहर ने 6 लोगों की जिंदगी छीन ली। जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 12 बजे बदरपुर फ्लाईओवर के पास हुआ।

 6 killed in an accident in Badarpur

तेज रफ्तार से आ रही वैगनआर कार और दिल्‍ली की तरफ से आ रहे ट्रैक्‍टर में जबरदस्‍त टक्‍कर हुई जिसमें वैगनआर में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के रहने वाले हैं। जानकारी तो ये भी है कि मृत 6 लोगों में से 4 बिहार के रहने वाले थे जबकि एक अलीगढ़ का रहने वाला था।

ये सभी दिल्ली में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+