केजरीवाल-हर्षवर्धन समेत दिल्ली विधानसभा में इसबार 52 करोड़पति

इस बार के चुनाव में 265 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें से मात्र 52 ही विधानसभा तक पहुंच से। हलांकि इस चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवार भी थे जिनके पास लाख रुपए तक नहीं थे, लेकिन जनता ने उन्हें अपना नुमाइंदा बनाया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने वाले विधायकों में कम से कम 52 करोड़पति हैं। कुल 70 सीटों में तीन चौथाई उम्मीदवारों की संपति करोड़ों में है। इन करोड़पति विधायकों के क्लब में भाजपा के सीएम उम्मीदवार हर्षवर्धन और शीला दीक्षित का सूपडा साफ करने वाले अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications