दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर 206 उम्मीदवार

हैरानी की बात यह है कि क्षेत्रफल और वोटरों की संख्या के लिहाज से दिल्ली की सबसे बड़ी लोकसभा सीट नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लिए सबसे कम उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं, जबकि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। स्क्रूटनी के बाद बुधवार की शाम 5 बजे तक इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। जिसके अगले दिन दिल्ली की सियासी जंग में शामिल उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट आ जाएगी।
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से 20, वेस्ट दिल्ली से 24, साउथ दिल्ली से 26, ईस्ट दिल्ली से 29, चांदनी चौक से 33, नई दिल्ली से 34 और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से 40 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। सभी सीटों के लिए कुल 206 उम्मीदवारों ने 306 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। गौरतलब है कि 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली से कुल 221 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे और बाद में नाम वापस लेने के बाद अंत में कुल 160 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications