दिल्ली में 'डे लाइट' मर्डर, टोल प्लाजा के दो कर्मचारियों को गोली मारी, बैग लेकर फरार

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में बदमाश किस कदर बेखौफ हैं इसका उदाहरण इससे बेहतर क्या होगा। बदरपुर इलाके में टोल प्लाजा पर मोटरसाकिल सवार बदमाशों ने टोल प्लाजा के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश लूट के इरादे से टोल बूथ में घुसे थे। बदमाश वहां से एक बैग भी लेकर भागे। जानकारी के मुताबिक वो बैग खाली था।

Two toll plaza staffers shot dead by unidentified men in Badarpur
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। मोटरसाइकिल से आए बदमाशों ने टोल बूथ में घुसकर हेड कैश‍ियर मनमोहन शर्मा और गार्ड महिपाल सिंह को गाली मार दी और वहां रखे बैग को उठा ले गये। आनन-फानन में दोनों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया।

पुलिस ने बताया कि बदमाश जो बैग लेकर भागे हैं वो खाली था। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। बताया जा रहा है जिस जगह पर ये घटना हुई है, वहां एमसीडी का दफ्तर है। यहां एमसीडी ने 5 कमरे किराए पर लिए गए थे और टोल का कैश भी यही रखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+