19 साल की लड़की पर 17 साल के लड़के को अगवा करने का आरोप
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक 19 साल की लड़की पर 17 साल के लड़के का अपहरण करने का आरोप लगा है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिस लड़के का अपहरण किया गया उसके पिता ने इस बाबत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह मामला 9 सितंबर का है और अब मीडिया के सामने आया है।
लड़के के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि लड़की ने उनके लड़के का अपहरण करने के साथ-साथ उसको शारीरिक और मानसिक शोषण भी किया। शिकायत में यह भी बात दर्ज कराई गई है कि लड़के ने घर से नकद रुपए और ज्वैलरी भी चुराई थी।
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि लड़का अपने पिता की कार लेकर लड़की के घर गया और वहीं उसको पार्क किया। बाद में उसने अपने पिता को एक एसएमएस करके पूरी जानकारी दी। लड़के के पिता ने बताया कि जब अपने बेटे के दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने मुझे उस लड़की के बारे में जानकारी दी।
एफआईआर के मुताबिक लड़की को लड़का चार महीने से जानता था। लड़के के पिता ने बताया कि जब मैं उस लड़की के घर गया तो वो और उसके माता-पिता कोई भी परेशान नहीं दिखा। आखिर मेरा बेटा इतना रुपए क्यों चुराएगा इस लड़की ने मेरे बेटे का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इसके चलते ही मेरे बेटे ने ऐसा निर्णय लिया।
उन्होंने लड़की के माता-पिता पर भी आरोप लगाते हुए उन्हें दोषी ठहराया। साथ ही कहा कि लड़की के माता-पिता भी इसमें मिले हुए हैं।
आपको बताते चले कि पुलिस सूत्रों ने इस बात की पुष्टि भी कि जुलाई में भी यह लड़का अपना घर छोड़ के जा चुका था जिसकी शिकायत उसके पिता ने दर्ज करवाई थी।












Click it and Unblock the Notifications