दिल्ली: मिड डे मील में राजमा-चावल खाकर 12 बच्चे गंभीर रूप से बीमार

देखते ही देखते लगभग 12 बच्चे बेहोश होने लगे और उल्टियां करने लगे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जो राजमा बच्चों को परोसा गया था उसके कीड़े थे। हालांकि मनीष सिसोदिया ने इस बात की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये और सेंपल ले लिया गया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जो खाना परोसा गया था उसमें कीड़े पाए गये हैं। हालांकि स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस बात से इंकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications