इन 100 शहरों में जाने से पहले सौ बार सोचें महिलाएं

देशभर के 100 शहर ऐसे हैं जहां महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध होता है। इन शहरों में सत्यमेव जयते में सुझाए गए वन स्टॉप प्रोटेक्शन सेंटर बनाए जाने की मांग की गई। यानी कि एक ऐसा जगह जहां एक छत के नीचे महिलाओं की सभी से जुड़ी अपराधों का निपटारा और सभी तरह की सहायता प्रदान की जा सके। नेशनल मशिन फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के आधार पर अब ऐसे केन्द्र की जरूरत महसूस की जा ही है जहां उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को एक ही जगह सारी तरह की मदद मिल जाएं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि देश के सबसे खतरनाक शहरों में दिल्ली नंबर एक पर है, जबकि गुड़गांव दूसरे नंबर पर, हैदराबाद तीसरे, बंगलूरू चौथे और कोलकाता पांचवें नंबर पर है। सेंटर फॉर सोशल रिसर्च की प्रमुख डॉ रंजना कुमारी के मुताबिक साल 2011 से 2013 के आंकड़ो में देशभर में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है।
दिल्ली में हर दो घंटे पर 1 महिला रेप और छेड़छाड़ की शिकार होती है।
वहीं उनका मानना है कि बलात्कार संबंधित कानून में बदलाव के बावजूद भी रेप और गैंगरेप की घटनाएं बढ़ी हैं। अकेले दिल्ली में महिलाओं पर होने वाले कुल अपराध में 19.3 प्रतिशत केस बलात्कार के हैं, जबकि गुड़गांव में यह आंकड़ा 11 प्रतिशत है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड के मुताबिक दिल्ली में इस साल महिला उत्पीड़न के 1,870 ऐसे मामले दर्ज किए गए जिसमें महिला के पति या उसके सगे संबंधियों ने अत्याचार किया, जबकि महिला अपराध कुल 5194 मामले सामने आए है। वहीं गुड़गांव महिला अपराध के 3,039, बंगलूरू में 2,263 कोलकाता में 2073 हैदराबाद में 899 और विजयवाड़ा में 1898 महिला अपराध के मामले सामने आए है।
इन शहरों के अलावा गुवाहटी, विजयवाड़ा, अहमदाबाद, मेरठ, पटना, चेन्नई, बंगलूरू, गाजियाबाद, जयपुर आदि महिलाओं के लिए असुरक्षित शहरों में शामिल हैं। वहीं नेशनल क्राइम रिकॉर्ड के मुताबिक दिल्ली में 1000 ऐे डार्क स्पॉट पाए गए जहां सबसे ज्यादा अपराध होते है। ये ऐसी जगह जो रात में ही नहीं दिन में भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications