ND Tiwari की हालत में सुधार, गुरुवार को अस्पताल में किए गए थे भर्ती

यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी की हालत में सुधार हुआ है। शुक्रवार की सुबह जारी किए गए उनके हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एन.डी तिवारी के बारे में बताया गया है कि गुरुवार को उनका ब्लड प्रेशर संतुलित रहा।

ND Tiwari's health improves, blood pressure improve

नई दिल्लीः यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी की हालत में सुधार हुआ है। शुक्रवार की सुबह जारी किए गए उनके हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एन.डी तिवारी के बारे में बताया गया है कि गुरुवार को उनका ब्लड प्रेशर संतुलित रहा।

92 वर्षीय एनडी तिवारी पिछले महीने भी अस्पताल में भर्ती किए गए थे, उन्हें मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में 26 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था, उन्हें यहां आईसीयू में भर्ती कराया गया था, उस वक्त वह बुखार और निमोनिया से जूझ रहे थे।

एनडी तिवारी ना सिर्फ उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बल्कि केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। वह कांग्रेस की कई सरकार में मंत्री रह चुके हैं साथ ही वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनका इलाज वरिष्ठ न्यूरोसर्जन जेटी मुखर्जी और कॉर्डियोलोजिस्ट सुमित सेठ की देखरेख में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+