Video: नरसिंहपुर में कार के बोनेट पर महिला को लटकाते हुए थाने ले गई पुलिस, बबाल मचा तो 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Video Viral: देशभक्ति जन सेवा का पाठ पढ़ने वाली पुलिस की कई मर्तबा की मर्तबा की करतूतें पूरे महकमे को शर्मसार कर देती हैं। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। गोटेगांव में पुलिस, कार के बोनेट पर एक महिला को लटकाते हुए थाने ले जा रही हैं।
सोशल मीडिया में जमकर वायरल इस वीडियो में महिला चिल्लाते भे नजर आ रही है, लेकिन कार में सवार पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी को आगे बढ़ाते चले गए। जब मामले ने तूल पकड़ा तो नरसिंहपुर एसपी अमित कुमार ने दो एसआई और एक पुलिस आरक्षक को सस्पेंड कर दिया हैं।
दरअसल जिले में नशा के खिलाफ अभियान चल रहे हैं। अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वालों की धरपकड़ हो रही हैं। इसी कड़ी में पुलिस को गोटेगांव नया बाजार में कुछ युवकों के बारे में सूचना मिली थी। जिसके आधार पर संदिग्ध अड्डे पर दबिश दी गई तो तीन आरोपियों को पकड़ा गया।

Recommended Video
ऐसे बोनेट पर लटकी महिला
पकड़े गए राधेश्याम और सोनू नाम के युवक से स्मैक बरामद हुई। जिन पर तस्करी का आरोप हैं। दोनों युवकों को पुलिस कार में बैठाकर जब ले जा रही थी, तो रास्ते में फलफूल की दुकान चलाने वाली महिला को आवाज कार में बैठे युवक ने आवाज लगाई। महिला दौड़कर कार के आ गई और गाड़ी रोकने का प्रयास करने लगी। बताया गया कि महिला आरोपियों के परिवार की ही सदस्य है।
सोशल मीडिया पर पुलिस की किरकिरी
पुलिस ने अपना वाहन रोककर महिला को रास्ते से हटाने के बजाय आगे बढ़ा दिया। जिससे महिला बोनेट पर लटक गई। इसी हालत में पुलिस अपनी कार को ड्राइव करते हुए थाने पहुंची। तभी इस घटना का रास्ते में किसी ने वीडियो शूट कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। लोग भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस के इस रवैये को संवेदनहीन करार दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि कम से कम महिलाओं के मामले में पुलिस को गंभीर होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications