MP News: नरसिंहपुर में एक मुसलमान परिवार करा रहा है भागवत कथा, हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बने नीयाज खान
Narsinghpur News: नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव तहसील से 5 किलोमीटर दूर सर्रा आज समूचे मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुई है चर्चा का मुख्य कारण है। यह कथा का आयोजन एक मुस्लिम परिवार द्वारा किया जा रहा है।
गोटेगांव तहसील के छोटे कस्बा सर्रा इन दिनों भक्ति में डूबा हुआ है। साथ ही सदेश दे रही हैं गंगा जमुना तहजीब का, क्योंकि यहां पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इसको करने वाला न्यास खान परिवार है। यूं तो नीयाज खान मुस्लिम समुदाय से आते हैं। लेकिन उनकी आस्था श्रद्धा सनातन धर्म में है।

नियाज खान का झुकाव सनातन धर्म में उस समय हुआ जब ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी से उनकी मुलाकात हुई। उसके बाद धीरे-धीरे करके नीयाज खान और पूरा परिवार झोतेश्वर स्थित आश्रम में जाने लगा। उसके बाद जहां भी भागवत कथा होती न्यास खान और पूरा परिवार उसे कथा को सुनने के लिए जाया करता था।
कुछ साल पहले गांव में ही कथा हो रही थी कथा वाचक अभिमन्यु व्यास जी से नीयाज की मुलाकात हुई व्यास जी के आशीर्वचन सुनने के बाद उनके परिवार की भी इच्छा हुई कि क्यों ना वह भी भागवत कथा का आयोजन करें सोचते सोचते यह बात नए साल आते आते पूरी होने लगी और श्रीमद् भागवत कथा का श्री गणेश हुआ।
एक सप्ताह तक चलने वाली इस भागवत कथा को भागवताचार्य अभिमन्यु महाराज कर रहे हैं। जिनसे न्यास खान की मुलाकात बीती कुछ कथाओं में हुई थी। नीयाज मानते हैं कि उनके परिवार आज वह जो कुछ है और उनके परिवार जी शिखर पर है। उसके पीछे सनातन परंपरा और भागवत कथा की आस्था है।
अब सिक्के का दूसरा पहलू भी यह है कि जैसे ही यह खबर मुस्लिम समाज में फैली की नियाज श्रीमद् भागवत कथा कर रहे हैं। उसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई उनको जबलपुर और नरसिंहपुर के मुस्लिम धर्म गुरुओं ने फतवा जारी करने तक की धमकी दे डाली। इन तमाम धमकियों को दरकिनार कर नीयाज ने कथा करने के संकल्प को अंजाम दे रहे हैं।
साथ ही साथ नियाज बताते हैं कि हमारा परिवार तीन पीढियां से ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य से जुड़ा रहा है और शंकराचार्य जी द्वारा हमारे परिवार को आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। महाराज जी के आशीर्वाद से आज हम संपन्न और खुशी से जीवन यापन कर रहे हैं।
कथावाचक भागवत आचार्य अभिमन्यु कृष्णा मानते हैं कि इस तरह से किसी मुस्लिम परिवार का श्रीमद् भागवत कथा करना अपने आप में एक अनोखी बात है। इससे समाज में एक संदेश जाएगा कि हिंदू और मुस्लिम सब एक भगवान के के बंदे हैं। भागवत आचार्य इस कथा को करने में खासे आनंदित भी है।क्योंकि खान परिवार की यह कथा धीरे-धीरे करके पूरे देश में चर्चा का विषय बन रही है।
नीयाज न्यासा खान परिवार द्वारा कराए गए जा रही श्रीमद् भागवत कथा उन लोगों के लिए एक नजीर बन रही है। जो हिंदू मुस्लिम मैं फर्क समझ कर समाज और देश में एक दूसरे समुदाय के लिए नफरत भरने का काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications