MP: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मोनू पटेल की अंतेष्टि , Bollywood Actor आशुतोष राणा भी हुए शामिल
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मणिनागेंद्रसिंह उर्फ मोनू पटेल की मौत से उनका पैतृक गांव शोक में डूबा हैं। सोमवार को अंतिम यात्रा निकली और अंतेष्टि का कार्यक्रम हुआ।

Union Minister Prahlad Patel's nephew Monu Patel funeral: महज 34 वर्ष की उम्र में मोनू पटेल की मौत पर उसके चाहने वालो को अभी भी भरोसा नहीं हो रहा हैं। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मोनू को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल ने मुखाग्नि दी।
मध्य प्रदेश के गोटेगांव स्थित जालम सिंह के निवास से जब मोनू की अंतिम यात्रा निकली तो उसको हजारों चाहने वालों की आंखे नम हो गई। अंतिम यात्रा में कई हस्तियां और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। हजारों लोगों की भीड़ के साथ यात्रा अंतेष्टि के लिए पटेल के पैतृक खेत पहुँची।

धार्मिक परंपराओं और रिवाज का निर्वहन करते हुए मोनू पटेल को मुखाग्नि चचेरे भाई प्रबल पटेल ने दी। मोनू , जालम सिंह का इकलौता लड़का था। एक दिन पहले घर के कमरे में मृत अवस्था मिला था। देर शाम तक मोनू के कमरे से बाहर न निकलने पर परिवार के लोगों को आशंका हुई थी।
घर के लोगों का कहना था कि मोनू सो रहा था। जब उसे उठाने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो किसी तरह का कोई रिस्पांस नहीं मिला। बाद में दरवाजा तोड़कर जब कमरे में दाखिल हुए तो वह बिस्तर पर पड़ा मिला और सांसे नहीं चल रही थी।
Recommended Video
घर के लोग फ़ौरन मोनू को उसी हालत में अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगले दिन चार डाक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया हैं। जांच के लिए विसरा सागर लैब भेजा गया हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
इधर मोनू के ताउजी केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल कर्नाटक चुनाव कार्यक्रम में गए हुए थे। सोमवार की सुबह वह हेलीकाप्टर से श्रीधाम पहुंचे। भतीजे का शव देख केन्द्रीय मंत्री भी भावुक हो उठे। अंतेष्टि कार्यक्रम में फिल्म स्टार आशुतोष राणा भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।












Click it and Unblock the Notifications